सीएपीएफ और असम राइफल्स भर्ती 2025: एसएससी ने जारी की 25,487 कांस्टेबल जीडी पदों की वैकेंसी, CISF, CRPF, BSF, ITBP, SSB और SSF में युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका
UP News 09Dec2025/sbkinews.in
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने देशभर के युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर पेश किया है। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF), सचिवालय सुरक्षा बल (SSF) और असम राइफल्स (Assam Rifles) में कांस्टेबल जीडी (Constable GD) पदों पर कुल 25,487 वैकेंसी घोषित की गई हैं। इनमें 23,467 पद पुरुषों के लिए और 2,020 पद महिलाओं के लिए हैं।
वर्गवार विभाजन में SC के 3,433, ST के 2,091, OBC के 5,329, EWS के 2,416 और अनारक्षित श्रेणी के 10,198 पद शामिल हैं। महिलाओं के लिए SC 269, ST 222, OBC 436, EWS 189 और UR 904 पद आरक्षित किए गए हैं।
इन भर्तियों में सबसे अधिक CISF (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) में 14,595 पद जारी हुए हैं — जिनमें पुरुषों के लिए 13,135 और महिलाओं के लिए 1,460 पद हैं। इसके अलावा CRPF में 5,490, BSF में 616, SSB में 1,764, ITBP में 1,293, Assam Rifles में 1,706, और SSF में 23 पद घोषित किए गए हैं।
यह भर्ती अभियान न केवल देश की सुरक्षा तंत्र को मजबूत करेगा, बल्कि हजारों युवा अभ्यर्थियों के लिए सरकारी नौकरी का दरवाजा खोलेगा। अभ्यर्थी जल्द ही SSC की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। विज्ञापन के अनुसार, आवेदन तिथि और परीक्षा शेड्यूल जल्द जारी किया जाएगा।
#CAPF#CAPF#CAPF
UP News 09Dec2025
English News:
The Staff Selection Commission (SSC) has announced 25,487 vacancies for Constable (GD) posts across CAPFs, SSF, and Assam Rifles, creating a golden opportunity for lakhs of Indian youths. Out of these, 23,467 posts are for males and 2,020 for females.
In category-wise distribution, SC – 3,433, ST – 2,091, OBC – 5,329, EWS – 2,416, and UR – 10,198 posts are available. Among female candidates, SC – 269, ST – 222, OBC – 436, EWS – 189, and UR – 904 have been announced.
The CISF leads with 14,595 posts, followed by CRPF (5,490), BSF (616), SSB (1,764), ITBP (1,293), Assam Rifles (1,706), and SSF (23).Dainic jagran
This massive recruitment drive will boost national security forces and generate thousands of government jobs. Candidates are advised to visit the official SSC website soon for detailed notifications and online registration dates.
Stay updated with SBKI News – Your trusted source for UP’s breaking stories 24/7!


